logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कश्मीर के अखनूर में घुसपैठ के दौरान एक आतंकी ढेर, निगरानी कैमरे में 3 आतंकी बॉडी ले जाते दिखे

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि शुक्रवार (22 दिसंबर) की रात में निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने फायरिंग की।आतंकियों को एक शव को इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते देखा गया।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मोर्टार शेल फटने से एक की मौत, एक घायल
जम्मू-कश्मीर के सांबा के चांदली गांव में मोर्टार शेल के फटने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। घायल युवक का GMC जम्मू में इलाज चल रहा है। सांबा के एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि दो युवक जंगल में गए थे। वहां पर उन्हें मोर्टार शेल मिला था। वो उसके साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वह फट गया, जिससे हादसा हुआ।

193
33140 views

Comment