logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर कार्य कर रहे हैं नरेन्द्र मोदी 🔹 डॉ प्रेमचंद मिश्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती है, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है। देश जब अपनी आजादी का 100 वीं वर्षगांठ मनायेगी तो विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र ने सोमवार को पडरौना विकास खण्ड के हरका घूरमल में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जनता को सरकार के नहीं बल्कि सरकार को जनता के पास पहुंचना होगा। इसी संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन कठकुइंया मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल , जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल राव, बृंदा प्रजापति, मुख्य सेविका अवधकुमारी, सुमन सिंह, दुर्गेश पाण्डेय सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और जनता उपस्थित रहे।

171
8591 views

Comment