logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राण प्रतिष्ठा : 45 दिन जलती रहेगी, खर्च 5 लाख सूरत से अयोध्या भेजी जाएगी 108 फीट लंबी महाअगरबत्ती

वडोदरा/अहमदाबाद @ पत्रिका.
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वडोदरा में 108 फीट लंबी और 3.5 फीट चौड़ी अगरबत्ती बनाई है। इसका बजन 3,428 किलोग्राम है। अगरबत्ती को 110 फीट लंबे ट्रेलर पर रखकर एक जनवरी को सड़क मार्ग से अयोध्या ले जाया जाएगा। यह रथ 16 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा। अगरबत्ती 45 दिन तक जलती रहेगी।

वडोदरा के तरसाली क्षेत्र निवासी विहाभाई करशनभाई भरवाड के अनुसार मई से उन्होने घर के बाहर अगरबत्ती बनाने की शुरुआत की थी। अगरबत्ती

इन सामग्रियों से बनी अगरबत्ती बनाने में 1475 किलो गिर गाय का गोबर, 191 किलो गिर गाय का घी, 280 किलो देवदार की लकड़ी, 376 किलो गुग्गल, 280 किलो तिल, 280 किलो जौ, 376 किलो खोपरे का पाउडर, 450 किलो हवन सामग्री, 250 किलो गुलाब के फूल, 200 किलो इत्र आदि सामग्री का उपयोग किया गया।

बनाने पर करीब पांच लाख का खर्च आया है। अगरबत्ती को अयोध्या पहुंचाने के लिए 110 फीट लंबे ट्रेलर पर रथ बनाने पर करीब 15 लाख रुपए खर्च होंगे

180
1191 views

Comment