logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दो घायल

पनियरा (महराजगंज)। यूपी के महराजगंज में शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यूपी के महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित ग्रामसभा कमासिन खुर्द में सड़क पर टहल रहे किशोर सहित तीन लोगों को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

शुक्रवार को देर शाम कमासिन खुर्द गांव के शिव भोले (55) उनके भाई राम रतन (53) और सुनील (16) लगभग 8 बजे गांव के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे शिव भोले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए. जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पनियरा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक की टक्कर से सड़क पर टहल रहे घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाइक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फरार युवक की तलाश जारी है।

227
14774 views

Comment