logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन ने नारी शक्ति को किया 'सैल्यूट'

मेरठ। ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व होली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में मेरठ व आसपास के जनपदों से पचास महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA Media) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने इस मौके पर समारोह में उपस्थित मातृशक्ति को नमन करते हुए समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिला दिवस पर अपनी मां श्रीमती कृष्णा देवी को रेंखांकित करते हुए अपने व्यक्तित्व के निर्माण में उनकी भूमिका को सर्वोपरि बताया।  उन्होंने अपनी 86 वर्षीया माताश्री को आज का कार्यक्रम समर्पित करते हुए उन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 
 शुभकामनाएं दीं। 

श्रीमती कृष्णा देवी शर्मा ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर आवाज में रामचरित मानस की चौपाइयां प्रस्तुत करते हुए समारोह में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों में ऊर्जा का संचार किया। 
कार्यक्रम में आई एक नन्हीं बालिका गुंजन स्वामी ने अपनी ओजस्वी वाणी में गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया।

इस अवसर पर AIMA के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश अवस्थी ने आजादी के समय की पत्रकारिता से वर्तमान समय की पत्रकारिता के लंबे सफर में आए बदलाव को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज के विकास के लिए कार्यशील महिलाओं के साथ-साथ परिवार को संस्कारित करते हुए लाइम लाइट से दूर रहने वाली महिलाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण आरसी जाटव ने अपने संघर्षों की कहानी बताई तो वहीं सुश्री प्राची मिश्रा, कल्पना पाण्डे ने महिलाओं को मोटीवेट करने की पूरी कोशिश की। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार बीनू सिंह ने होली गीत गाकर सभी को होली की बधाई दी। अदिती चंद्रा,  नीरज तोमर, पूजा रावत, विनीता त्रिवेदी, आदर्शिनी श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा ने अपने अनुभवों से मौजूद लोगों को प्रेरित किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के मेरठ जिलाध्यक्ष चरण सिंह स्वामी ने किया। कार्यक्रम में AIMA ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य गंगासरन शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी कौशिक व मनमोहन भल्ला, कोषाध्यक्ष तरुण भारद्वाज, संगठन मंत्री राजेश अवस्थी, लीगल सचिव संजीव शर्मा  मेरठ टीम के पदाधिकारी त्रिनाथ मिश्र, केके चोपड़ा, शशि प्रकाश, के अलावा आइमा मीडिया के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

227
14892 views

Comment