logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शकुंतला सिंह पोर्ते विधायक बनने के बाद पहली बार पहुंची वाड्रफनगर, विजय रैली में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शुभम दीवान/बलरामपुर: प्रतापपुर विधानसभा से प्रचंड बहुमत से जीतकर विधायक बनने के बाद शकुंतला सिंह पोर्ते जी पहली बार अपने क्षेत्र मंडल वाड्रफनगर में पहुंची पहुंचने के साथ ही साथ समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया मंडल वाड्रफनगर में पूरे नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बुलडोजर का उपयोग करते हुए आतिशबाजी करते हुए रैली निकाला गया।
वही विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बुलडोजर पर बैठकर पूरे नगर में रैली करते हुए अपने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। रैली के बाद देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

166
3771 views

Comment