logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनिर्वाचित विधायक विजय सिंह चौधरी का प्रथम बार नावां आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

नावा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक विजय सिंह चौधरी का प्रथम बार नावां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ जगह-जगह स्वागत सम्मान किया एवं जगह-जगह पर लड्डुओं से तोल कर उनका स्वागत किया। इसी के साथ चिकित्सालय के सामने पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वाति बंसल के परिवार जनों ने 1लाख 11हजार रुपये नोटों की माला पहनकर विजय सिंह चौधरी का स्वागत किया। विजय सिंह चौधरी ने जोगियों के आसन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता को सूराज की व्यवस्था दी जाएगी एंव भ्रष्टाचार मुक्त शहर को बनाया जाएगा।

139
917 views

Comment