logo

*पहले रसूखदारों पर कार्यवाही करने का साहस दिखाए प्रशासन : वरुण मिश्र*

*पहले रसूखदारों पर कार्यवाही करने का साहस दिखाए प्रशासन : वरुण मिश्र*

सुलतानपुर- प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के दोहरे मानक पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी वरुण मिश्र ने कड़ा एतराज़ जताया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन को गरीब ठेले वाले तो दिख रहे हैं। परंतु बड़े रसूखदारों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल्स क्यों नही दिख रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानक दिखाई दिए तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं।उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि शहर को जाम मुक्त बनाया जाय लेकिन कार्यवाही सिर्फ गरीबों पर हुई तो वह चुपचाप नहीं बैठेंगे उन्होंने प्रशासन को सावधान किया है।अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ गरीबों को सताया गया तो वह सड़क पर उतरेंगे।

9
1905 views