logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में बहन के घर सुसाइड नोट छोड़ युवक लापता:लिखा-मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं, इसलिए मरने जा रहा हूं..इसमें किसी का कोई कसूर नहीं

मुरादाबाद में एक युवक अपनी बहन के घर सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हो गया। युवक पिछले 8 सालों से बहन के घर पर ही रहा था। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है, "मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। इसलिए मरने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। बस मुझे अब मेरी जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं बची है।"

मामला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव ईंधनपुर नगला का है। यहां रहने वाले जगदेव सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 साल से उनका साला अभय उर्फ बन्टू निवासी ग्राम ढकिया नरू थाना बिलारी उनके घर रह रहा था। 14 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अभय अपनी बहन सरोज देवी से मुरादाबाद काम पर जाने को कहकर घर से निकला था।

देर शाम तक घर पर नहीं आया तो इधर-उधर और रिश्तेदारों में तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अभय उर्फ बंटू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अभय उर्फ बन्टू यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। इसमें न किसी का कोई दबाव और नहीं किसी से कोई बात है। बस मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। इस बारे में जब उप निरीक्षक सलीम मलिक ने मीडिया को बताया कि युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

133
2402 views

Comment