logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईटीआई देवभोग में दीक्षांत समारोह संपन्न



गोंड चौहान सिंह ध्रुव
(स्वतंत्र युवा पत्रकार)


छत्तीसगढ़ / गरियाबंद / देवभोग - शहीद भोजसिंह टांडिल्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, देवभोग जिला-गरियाबंद में प्रथम बार दिनांक 14.12.2023 को दीक्षांत समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें संस्था के तीनों व्यवसाय-कोपा, फिटर एवं विद्युतकार में मेरिट आये प्रशिक्षणार्थियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंकसूची वितरण कर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा इस उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। व्यवसाय कोपा के एक एवं दो यूनिट में रमा कश्यप व हर्ष कौशिक ने 80 प्रतिशत, फिटर में वेदेश्वर साहू ने 73 प्रतिशत एवं विद्युतकार में नरेन्द्र कुमार ने 72 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद भोजसिंह टांडिल्य के पिता जगेश्वर टांडिल्य एवं अन्य अतिथिगण भीखराम बीसी, चैतन नायक, अनबर खान, छायासंत बीसी एवं श्रीमती भवानी मोहन नागेश सरपंच ग्राम पंचायत मुड़ागांव के द्वारा अंकसूची प्रदान कर प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राकेश कुमार साहु, एवं अनिल कुमार नेताम (सहायक वर्ग-02), जितेन्द्र जाल (भृत्य), मिथलेश कौशिक, परमेश्वर साहु, अशोक पात्रे (प्रशिक्षण अधिकारी), तुलाराम नागेश, हुकमत यादव (सुरक्षा गार्ड), गोपनाथ नागेश (सफाई कर्मचारी) उपस्थित थे।

262
17342 views

Comment