logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस प्रदर्शन नारेबाजी

(Priyanshu Jaiswal)दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति ने दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आज शनिवार को संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। तीन प्रांत से घिरा हुआ है यह क्षेत्र आदिवासी पिछड़ा, बाहुल्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी को जिला बनाने की मांग बीते तीन दशकों से चल रहा है। पिछली बार विधानसभा के चुनाव में भाजपा के कई नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था लेकिन वादा आज भी कोरा साबित हो रहा है। दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है। इसके साथ ही सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी तहसील से मिलता है वही विधान सभा चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए जनहित में दुद्धी को जिला बनाया जाऐ। दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव कुलभूषण पांडे अरुणोदय जौहरी, सुरेंद्र दत्त उपाध्याय सत्यनारायण यादव संतोष कुमार रमेश कुशवाहा अधिवक्ता प्रेमचंद, जवाहरलाल अग्रहरि जीवन राम चंद्रवंशी राकेश कुमार अग्रहरी, प्रेम चन्द्र गुप्ता राकेश कुमार तिवारी आशीष गुप्ता रेनू गुप्ता अमरावती देवी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौके पर मौजूद रहे।

~सोनभद्र उत्तर प्रदेश

166
9738 views

Comment