logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का निधन,गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में थे भर्ती

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है। रविवार की सायं लगभग 4.30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पूर्व ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। इस वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चेतन चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



क्रिकेट करियर
गौरतलब है कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बैट्समैन रह चुके हैं। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा चेतन चौहान ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मुकाबलों मे चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज है। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।

पॉलिटिकल करियर

क्रिकेट के बाद चेतन चौहान ने पॉलिटिक्स में अपनी पारी की शुरुआत की। चेतन चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे. फिलहाल चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर थे।

वर्तमान में चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। वहीं चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था।

270
15238 views

Comment