logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

38 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों ने थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज

38 वर्षीय महिला हुई लापता परिजनों ने थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज

कोलारस-रन्नौद थाना क्षेत्र के माड़ा गणेशखेड़ा गांव की रहने वाली एक 38 साल की महिला 8 दिसंबर से घर से लापता हो गई। जिसका आज दिनांक तक कोई सुराग नहीं लगा है। महिला की गुमसुदगी की शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर को माड़ा गणेशखेड़ा की रहने वाली कल्लो बाई लोधी अपने घर से निकली औऱ लापता हो गई। बताया गया है कि महिला को आखरी बार कोलारस कस्बे के रत्ना होटल पर उसी रोज देखा गया था। इसके बाद महिला का कोई पता नहीं लग सका है। परिजन महिला की लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद आज तीसरे दिन तक महिला का सुराग नहीं लगा है। महिला की गुमसुदगी की शिकायत रन्नौद थाना में दर्ज कराई गई है।

148
5088 views

Comment