logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता के पैसे की हो रही लूट को भाजपा नही करेगी बर्दाश्त : सीमा द्विवेदी (राज्यसभा सांसद)

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं रामविलास पाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी के छापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ नकद राशि के भष्ट्राचार के विरोध में कलेक्ट्रेट में विशाल धरना पर्दशन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला और आये हुये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पैसा कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं इसके तार छत्तीसगढ़, झारखंड से जुड़े हैं। ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है जिसके संकलन कर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे उन्होंने कहा कि आशंका है कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने कि बात आई हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़ दिया गया, छुपाया गया जांच जैसे जैसे तेज होगी, ये सब धीरे धीरे सामने आएगा। गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई पाई निकलवाने की मोदीजी की गारंटी है। झारखंड का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना होगा। जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा, वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा। ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार के सेंटर का नाम यदि गांधी करप्शन सेंटर रख दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि ऐसे सभी कामों की ट्रेनिंग उन्हीं के द्वारा दी जाती है।

राज्यसभा के सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सांसद धीरज साहू पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और उनसे कड़ाई से पूछताछ हो प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नही करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी। INDI एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ED, CBI, और IT जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती हैं, तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं। भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है, जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गांधी चुप्पी इन मामलों साधे बैठे हैं।

लोकसभा सांसद बी पी सरोज ने कहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ मिलकर हमेशा झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है जनता को अपने झूठे वादों से दिग्भ्रमित कर यह लोग आज सत्ता में बैठ गए हैं। धन राशि जिसे जनता और इस प्रदेश के विकास पर खर्च होना चाहिए था, उसे इन्होंने अपने यहां तिजोरी में बंद कर लिया है। यह पैसा जनता का है, जनता के हक का है। आज इस सरकार की कुशासन व्यवस्था से राज्य के हर वर्ग व समुदाय के लोग परेशान हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना कर लूट की खुली छूट दे रखी है। घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, आप, टीएमसी सहित दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी रेड में इतने नोट मिले हैं कि मशीन से भी गिनती पूरी नहीं हो पा रही है। नोट गिनने वाली मशीन नोट गिनते-गिनते थककर बंद हो गई। देश में अब तक मिला नकदी का यह सबसे बड़ा जखीरा है। धीरज साहू के करीबियों के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद मिले हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह ने कहा कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की जांच के दौरान इतने कैश मिले कि आयकर विभाग के अधिकारी भी दंग रहे गए करीब 300 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं इसमें अभी और वृद्धि होने की संभावना है। आयकर के इतिहास में इतनी बड़ी रकम की बरामदगी कभी नहीं हुई थी।

पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स की रेड में मिल रही नकदी की बड़ी-बड़ी मशीनों से गिनती तीन दिन से जारी हैं विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार की गारंटी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी इसे जड़ से उखाड़ फेंकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की है।उन्होंने मांग की कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्ट तरीकों से कमाये गये धन से अपनी जेबें भर रहे हैं और यह पैसा गांधी परिवार के पास जाता है उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश और लोगों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं उनकी सहमति के बिना इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार नहीं हो सकता।

मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि राहुल गांधी ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताब हर रोज़ लिया जायेगा, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत की दुकान के एक फ्रेंचाइजी के गल्ले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है। सारी मोहब्बत कुछ यूं बिक गई तभी पास में सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत बची है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। धरना पदर्शन को संबोधित करने वाले सुबास कुशवाहा नरेन्द्र उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष गण विकास शर्मा अमित श्रीवास्तव ने की।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पियूष गुप्ता सुनील तिवारी मनोज दुबे मेहीलाल गौतम जिला उपाध्यक्ष  सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह सुरेन्द्र सिंघानिया ब्लाक प्रमुख गण धीरू सिंह विजय सिंह विद्यार्थी आमोद सिंह विपिन द्विवेदी विनीत शुक्ला मेनीका सिंह रागिनी सिंह प्रियंका श्रीवास्तव सभासद गण विपिन सिंह विष्णु सिंह इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव नीरज मौर्य संतोष गुप्ता महेंद्र बिन्द एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

134
3419 views

Comment