logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना महामारी की ड्यूटी करने गयी आशा कार्यकर्ता को पीटा

लम्भुआ (सुल्तानपुर)। नाली न बनने की शिकायत करने से खार खाये ग्राम प्रधान ने कोरोना महामारी से ग्रामीणों को जागरूक करने की ड्यूटी कर रही आशा कार्यकर्ता को अपनी घर की महिलाओं से पिटवाया। पीड़ित आशा कार्यकर्ता ने मामले की लिखित शिकायत थाने पर की है।

थाना लम्भुआ में क्षेत्र के गांव महादेवा निवासिनी सुमन शुक्ला, जो आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार, 'उसने अपने घर की नाली बनवाने के लिए ग्राम प्रधान राम शिरोमणि से कई बार कहा, किन्तु नाली नही बनी,जिसकी शिकायत उसने उच्च अधिकारियों से कर दी थी। इसी बात से खार खाये ग्राम प्रधान ने अपने घर की महिलाओं से उस समय पिटवाया, जब वह गांव में उनके घर के पास  कोरोना की ड्यूटी करने गयी थी।'

थाना पुलिस तहरीर के अनुसार शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

281
14934 views

Comment