logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वाधीनता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

दार्जिलिंग। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन ने गुलामा टी एस्टेट फ़िल्टर लाइन, मिलन मोड़ और अधिकारी के चाय बागान श्रमिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गयी। कार्यक्रम में संदीप घोषाल, असिस्टेंट गवर्नर के साथ ही और क्लब के अध्यक्ष शिव शंकर सरकार भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप घोषाल ने पोलियो के उन्मूलन में रोटरी के योगदान सहित दुनिया भर में रोटेरियन द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों के लिए किए गए कार्यों को साझा किया। शिव शंकर सरकार ने सभी सदस्यों, चाय बागानों के श्रमिकों और उनके परिवारों को उत्सव की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उत्सव के दौरान बच्चों के बीच चॉकलेट और चिप्स वितरित किए गए, वहीं महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, फेस मास्क वितरण किया गया। 

282
14931 views

Comment