logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवक का मर्डर करने वाले फरार:200 से ज्यादा सीसीटीवी की जांच, हत्यारों का नहीं लगा पता

युवक की हत्या करने के मामले में करीब 48 घंटे भी हत्यारे पकड़े नहीं गए है। पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी कौन है इसका पता नहीं चल पाया है।

युवक अनिल परसवाल(23) का सोमवार सुबह उद्योग नगर इलाके के आनंद नगर में रेलवे पटरियों के पास शव मिला था। युवक मूल रूप से सीकर के लोसल इलाके के भीमा गांव का रहने वाला था और सीकर में जीवन कॉलेज के पास किराए पर रहकर दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शहर में कल्याण सर्किल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे में युवक घटना के पहले जाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस को मृतक के शव के पास से मोबाइल फोन नहीं मिला है।

200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला लूट के लिए हत्या करने का हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस को आरोपी का क्लू तक नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो अब तक करीब सीकर के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा चुकी है।

पुलिस को घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रेलवे पटरियों के पास एक शख्स की परछाई नजर आ रही है। पुलिस इसे ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है। हालांकि जहां यह पूरी घटना हुई वहां कई बदमाश लूट के लिए मारपीट जैसे घटना करते हैं। ऐसे में पुलिस उन बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है।

147
3796 views

Comment