logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने की शिरकत

जेएसपी पतरातू में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिंदल क्लब में दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे ने किया। आशा दी होप जेएसपी, फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का प्रशिक्षण केंद्र है। जिसकी स्थापना जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्ष शालू जिंदल की पहल और प्रेरणा से की गई कार्यक्रम के उद्देश्यों के संदर्भ में सीएसआर, विभाग द्वारा प्रकाश डाला गया और विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे ने जेएसपी, फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं की प्रशंसा की।

41
5677 views

Comment