logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घायल ने कोटा के अस्पताल में दम तोड़ा



छबड़ा. दो दिन पूर्व ऑटो की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की कोटा चिकित्सालय में उपचार के दौरान रविवार सुबह मृत्यु हो गई। इसका छबड़ा चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीआई छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि दौलतसिंह (50) पुत्र हलकूराम मेहता शुक्रवार सुबह दवाई लेने के लिए घर से पैदल स्टेशन रवाना हुए थे। तभी गांधी सर्किल के पास चालक अरबाज ने ऑटो से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। रविवार तड़के पांच बजे श्रीजी हॉस्पिटल कोटा में दौलतसिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने ऑटोचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

4
1652 views

Comment