logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंकुर दूबे अयोध्या मण्डल ब्यूरो चीफ क्राइमलुक /"आल इंडिया मिडिया एसोसिएशन" सुल्तानपुर उ. प्र.

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन।*

सुलतानपुर 04 दिसम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, एसडीएम सदर सी.पी. पाठक, एसडीएम संजीव कुमार, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

15
148 views

Comment