logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

26 साल के युवा ने इतिहास रचा शिव विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज

बाड़मेर शिव - उम्र में अमूमन लड़के बेरोजगारी से जंग लड़ते है। नौकरी के आवेदन करते हुए कहते है, यार जॉब कब लगेगी? फिक्र इस बात की कि अब तो काम पर लगना होगा? नाते-रिश्तेदार पूछते आजकल क्या कर रहा है? पर राजस्थान के चुनावों में एक 26 साल का लड़का या यूं कहें लड़ाका है जिसके बागी तेवर विधानसभा चुनाव में फिर उसके सिर ताज ले आए है।
रविन्द्र भाटी ने कन्या दान का जिम्मा लिया और 6 तारिक से हर कम्पनी का हिसाब लेने की बात कही

प्रदेश की सर्वाधिक रोचक, रोमांचक और सबकी जिज्ञासा की सीट शिव बनी है तो इसकी वजह यह युवक है। असल में, रविन्द्रसिंह भाटी चार साल पहले जोधपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में उस वक्त चर्चा में आया जब एबीवीपी से टिकट नहीं मिली तो बागी हो गया और निर्दलीय चुनाव लड़ा लड़ा। ठेट देसी अंदाज, युवा तुर्क की छवि और अपने अंदाज के इस युवा की चुनाव कैम्पेनिंग से लेकर जीत तक ने एक अलग छाप छोड़ दी। यह लड़का नहीं लड़ाका बनकर सामने था. जीत के बाद सरकार के खिलाफ बार-बार तेवर दिखाकर छात्र राजनीति का हीरो बनने लगा। सोशल मीडिया ने देश के कोने-कोने में फैन फॉलोशिप बढ़ा दी। दूसरा चुनाव में रविन्द्र प्रत्याशी नहीं था लेकिन अपने पक्ष के एक युवा को खुद के दमखम पर जीताकर ले आया। अब, रविन्द्र छात्र राजनीति में देश के चर्चित चेहरों में आ गया। जैसी उम्मीद थी वैसा हुआ और यह 26 साल का लड़का अपने गांव दूधोड़ा की विधानसभा शिव पहुंच गया और यहां से विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ने की ठान ली। चुनावों से ठीक पहले भाजपा ज्वाइन की, इस उम्मीद के साथ कि उसे टिकट मिलेगा। ज्वाइनिंग के 48 घंटे बाद ही उसको टिकट नहीं मिला। रविन्द्र की तकदीर के साथ चल रही बगावत फिर उसके सामने मुस्करा रही थी। उसने इशारा किया और हो गया फिर बागी.., निर्दलीय चुनाव। यूब फैन फोलोवर्स की नजर देशभर से उसके ऊपर टिक गई और शिव का चुनाव दिलचस्प बन पड़ा।

क्या है युवा

जीत का आंकड़ा पहले 16 राउंड तक 30 हजार से पार पहुंच गया। एकतरफा वोट खींचे और फिर वापस गणित बदली लेकिन अंत में 3950 वोटों से जीत गया। फिर एक बार बगावत के सिर पर ताज पहनाकर निकला यह 26 साल का बागी.... वाकई यह युवा है युवा।

30
4484 views

Comment