logo

हरियाणा के इन जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। सस्ता होगा सफर

हरियाणा के दो जिलों में 1 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यमुनानगर ओर पानीपत मे पहले चलाई जाएंगी।
हरियाणा सरकार ने नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक शहर को 50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। परिवहन विभाग ने दावा किया है कि सब कुछ ठीक रहा तो एक जनवरी से यमुनानगर, पानीपत में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। उसके बाद यह बसें रेवाड़ी, रोहतक, करनाल, हिसार, अंबाला, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में चलेंगी। यह बसें सिटी सर्विस की तरह चलेंगी। वहीं  इलेक्ट्रिक बसों के आने से सफर सस्ता होगा। यह इलेक्ट्रिक बसें शहर में ऑटो की तर्ज पर चलेंगी। इनका न्यूनतम किराया दस रुपये होगा। इलेक्ट्रिक बसें चलने से किराया तो सस्ता होगा ही साथ मे प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। सरकार चाहती है कि शहरों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएं। सरकार प्रयास कर रही है। धीरे-धीरे सभी शहरों में चलाई जाए।

0
0 views