logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो जहां

कहीं रोशनी के घेरे हैं
कहीं घुप्प एकांत अंधेरे हैं
कहीं शोर बढ़ रहा है गहरा
कहीं सन्नाटों का है पहरा
कहीं दिन छिपते ही काम थमे
कहीं चूर रात भर हाड़ जमे
कहीं अन्न नहीं आबादी को
कहीं भरा पड़ा बर्बादी को
कहीं अर्थ बहुत है ज्ञान नहीं
कहीं ज्ञान तो है पर भान नहीं
कहीं प्रेम अथाह है भाव नहीं
कहीं दरिया है पर नाव नहीं
कहीं सज़ा हो गई गुनाह बिना
कहीं निर्दोषों का न्याय छिना
कहीं आडंबर के झौंके हैं
कहीं लिपटे अर्थ में धोखे हैं
कहीं गरज़ से ज़्यादा भी कम है
कहीं मलबों में जीवन बेदम हैं
कहीं रफ्तारों का रैला है
कहीं फीका उजड़ा मैला है
कहीं सच प्रचलित और नामी है
कहीं मिथ्या की गुलामी है
कहीं दूर दूर तक कुछ नहीं
कहीं भीड़ की तादाद है
कहीं मुक्त है बंधा हुआ
कहीं कैद भी आज़ाद है
कहीं एका की मिसालें हैं
कहीं थालियों में छेद हैं
कहीं रंगों के त्योहार हैं
कहीं रंग में भी भेद हैं
कहीं भाव प्रेम के महंगे हैं
प्रपंच आडंबर सस्ते हैं
कहने को जहां एक है
हम दो जहां में बसते हैं

अनबाउंड

164
19661 views

Comment