logo

मंजू के दिल से


पापा आज आपके ८५ वे जन्म दिवस पर |
हमें हैं आपसे बहुत कुछ कहना |
पापा हम पर जो आपने किए हो |
बहुत मुश्किल हैं आपके उन एहसानों को गिनाना |
आपने जो भी हमारे लिए किए हो,
इतना आसान नहीं हैं उन पलों को भुलाना |
लोग कहते हैं धरती पर भगवान कहाँ मिल पाते हैं |
लेकिन यह एकदम सच हैं पापा |
आप जैसे इंसान ही तो भगवान कहलाते हैं |
मेरे लिए आप ही गुरू आप ही मेरी प्रेरणा हो |
सबको सुकून देने की खातिर हरदम,
आपने अपना सब कुछ हम पर कुर्बान किया है |
जिंदगी में किसी भी मौसम की बिना परवाह किए |
साइकिल से संघर्षो भरा जीवन
हँसते-हँसते गुजार दिए |
आप अपना फर्ज बखूबी निभाते रहे |
हम सबके सपनों को साकार करने के लिए |
आप खुद के सपनों को अनदेखा करते रहे |
जब भी हम सब पर आई कोई मुसीबत |
आपने न कभी हिम्मत हारी,
न कभी अपने डगमगाने दिए कदम |
आप कितने भी टूटे रहे हो लेकिन,
हम सबकी हिम्मत बनते रहे हरदम |
हर पल दिया हैं आपने सहारा हमें,
न लड़खड़ाने दिए हमारे कभी कदम |
पापा यह कोई साधारण बात नहीं,
आपके बस में कुछ न होते हुए भी हमारे सपनें पूरे किए हरदम |
यह बात एकदम सच हैं पापा आपके बिन अधूरा हैं हमारा जीवन |
आग उगलता रहा हो सूरज या रही हो घनघोर बारिश |
उस पल आप अपनी परवाह बिना किये |
हम सबकी छत बनते रहे हरदम |
पापा चाहे जिस दौर से भी गुजरी हो जिंदगी |
फिर भी हम सबकी जिंदगी आपने ही है सवारी |
आपका सिर पर हाथ रहने से ही रौशन है जिंदगानी हमारी |
आपकी खुशियों संग जुड़ी हैं खुशियाँ हमारी |
मैं बचपन से लेकर आज तक यहीं देखती आई |
आपकी हिम्मत को जिंदगी हर पल आजमाती आई |
फिर भी हर मुश्किलों को आप मात देते रहे हरदम |
आप से ही धैर्य और हौंसले का सबक लेते रहे हम |
पापा आपके लिए आज दिल मांगता है यहीं दुआएं |
अब ईश्वर आपके धैर्य और हिम्मत को,
फिर दुबारा न कभी आजमाएं |
आपके जिंदगी से दूर रहे सारी बलाएं |
आपको दे रहे हम बच्चें मिलकर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

71
7200 views