logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऊना (हिमाचल प्रदेश )स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

ऊना ( हिमाचल प्रदेश ) स्कॉलर यूनिफाइड ने आज लता मंगेशकर कला केंद्र समूर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में अपना वार्षिक समारोह बड़ी हर्षोल्लास से मनाया । जिसमे बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक तथा वर्तमान में चेयरमैन हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन श्री सतपाल रायजादा पधारे और उन्होंने ज्योति प्रजलित कर वार्षिक समारोह की शुरुवात की ।सबसे पहले गणेश वंदना गाई गई । वार्षिक समारोह में बच्चो ने कई प्रसुतिय दी जैसे हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नाटी ,पंजाब का गिद्दा भांगड़ा गुजरात का गरबा तथा हमारे देश के वीर जवानों जो देश की सेवा करते शहीद हो जाते है उन पर भी कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी । अन्त में माननीय विधायक द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी बच्चो ओर उनके अभिवाबको को वार्षिक समारोह की बहुत बधाई दी । इसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर वार्षिक समारोह का अंत किया गया ।

140
2422 views

Comment