logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया संविधान दिवस।

बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया संविधान दिवस।

बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया संविधान दिवस।

खरखौदा/सोनीपत- nafish Dahiya 8529559226

रविवार को खरखौदा के रोहतक रोड पर मास्टर गजे सिंह एडवोकेट द्वारा संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर संविधान दिवस मनाया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा किसी भी देश का संविधान उसकी राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी सांचा-ढांचा निर्धारित करता है। जिसके अंतर्गत उसकी जनता शासित होती है।

यह राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है। उसकी शक्तियों की व्याख्या करता है।

उनके दायित्वों का सीमांकन करता है और उनके पारस्परिक तथा जनता के साथ संबंधों का विनियमन करता है।

इस प्रकार किसी देश के संविधान को उसकी ऐसी 'आधार' विधि (कानून) कहा जा सकता है। जो उसकी राजव्यवस्था के मूल सिद्धातों को निर्धारित करती है।

वस्तुतः प्रत्येक संविधान उसके संस्थापकों एवं निर्माताओं के आदर्शों, सपनों तथा मूल्यों का दर्पण होता है। वह जनता की विशिष्ट सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रकृति, आस्था एवं आकांक्षाओं पर आधारित होता है।

(इस दौरान गरीब कल्याण संस्था की पूरी टीम समाजसेवी रोहित राठौर , धर्मेंद्र प्रधान, देवेंद्र हरियाणा पुलिस , फलर पंच, मास्टर मनोज, साईं इंस्टिट्यूट संचालक सुधीर स्वामी, काला झरोठिया मौजूद रहे।)

147
7549 views

Comment