logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, एक की मौत, चार बच्चे घायल

जांजगीर चांपा : CG ACCIDENT BREAKING: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में परिवार के मुखिया की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं चार बच्चे घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, जांजगीर के ग्राम गिद्दा निवासी दिलीप रात्रि अपने बच्चों के साथ ग्रे ग्राम दीपावली मनाने आया था, वह वापस अपने कार्य स्थल पर जा रहा था, इस दौरान नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खारताल के खपरादी बड़गांव से किरीत जाने वाले रास्ते पर उसे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। दिलीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चे शिवकुमार आकांक्षा मानवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |

123
3053 views

Comment