logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री का आगरा को तोहफ़ा यमुना पर बनेगा एक और पुल

आगरा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जन्‍माष्‍टमी के मौके पर ताजनगरी आगरा को तोहफा दे द‍िया। सीएम ने आगरा में यमुना नदी के पुल पर नए पुल को मंजूरी दे दी है। 35 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से यातायात सुगम होगा और जाम की हालत से निजात मिलेगा। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। अब इस पुल‍ के न‍िर्माण के ल‍िए धनराशि यूपी सरकार ने स्‍वीकृत कर दी है।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय की तरफ से बाकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट के माध्‍यम से कहा गया कि आमजन की सुगम व सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद आगरा के एक सेतु (रुनुकता से बल्देव रेणुका धाम के निकट यमुना नदी पर सेतु निर्माण) के निर्माण कार्य हेतु ₹35 करोड़ 38 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।बता दें कि आगरा में यमुना नदी पर एनएच 2 के आने और जाने की तरफ नए पुल का निर्माण हाल ही में हुआ है और इस पुल पर यातायात भी चालू कर दिया गया है। यह पुल रामबाग के निकट है। वहीं नया पुल रुनकता की तरफ बनेगा जिससे आगरा के दूसरे छोर पर रहने वाले लोगों को काफी राहत होगी। धनराशि स्‍वीकृत होते ही जल्‍द इस पुल के न‍िर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

295
15046 views

Comment