logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एंटी करप्शन एसडीसी के राष्ट्रीय महासचिव व महामंत्री पद से प्रशांत व सतवंत निष्कासित, युवाओं को सौंपी कमान

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर से संपूर्ण भारत में संचालित भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद (एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल) की प्रबंधन समिति ने राष्ट्रीय पदो पर फेर बदल किया है, वहीं संस्था में कार्यरत राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेई व राष्ट्रीय महामंत्री सतवंत सिंह गौतम को संस्था की छवि धूमल करने, विचारधारा के विपरीत कार्य करने एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दोनों पदाधिकारियों को संस्था की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्काषित कर दिया गया है, संस्था की प्रबंधन समिति ने यह जानकारी मीडिया के सामने रखी है, प्रबंधन समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आश्रय कुमार पटेल को नामित किया गया था, समिति के सदस्यों ने आश्रय पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सहमति जताई है, यह बैठक दिल्ली मुख्यालय में सम्पन्न हुई। आपको बता दे आश्रय पटेल फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लॉक के निवासी है।यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता भी रह चुके है।आश्रय पटेल की नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान, महानिदेशक अमन दीप सचान, राष्ट्रीय उप महानिदेशक गौरव, सुरजीत यादव,उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत, बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजमल मीना, झारखंड, अंडमान निकोबार, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी।

146
15248 views

Comment