logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रकाश व खुशियों के महापर्व 'दीपावली' में आपके जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आए। आप सभी को प्रकाश के पर्व #दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !! #

आज ज्योति पर्व दीपावली है। यह एक ऐसा त्योहार है जो कि हमें अपने घरों के अंदर, घरों के आस पास तो गंदगी कूड़ा करकट साफ करने तथा अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने का संदेश देता ही है। इसके साथ ही यह त्योहार हमें अपने भीतर की कलुषता, ईर्ष्या, राग द्वेष, हीन भावना रूपी नकारात्मकता के अंधकार को मिटाकर सात्विक एवं आध्यात्मिकता रूपी सकारात्मकता का उजियारा फैलाने संदेश भी देता है।

इस पर्व के शुभ अवसर पर जुआ, सट्टा, मद्यपान आदि बुराइयों को त्यागकर प्यार, मेलजोल, आपसी भाईचारे के प्रकाश को फैलाने का संकल्प लें। साथ ही सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की तरक्की के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प लें। प्रकाश पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

137
9454 views

Comment