logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज का पंचाग एवं राशिफल-आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*०१ नवम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति - दक्षिणायन |
मास - कार्तिक।
पक्ष - कृष्ण।
ऋतु - शरद।
दिन - बुधवार।
तिथि - चतुर्थी रात्रि - ११:०३ मि. तक उपरांत पञ्चमी।
नक्षत्र - मृगशिरा समस्त (पूरे दिन रात)।
योग - परिघ सायं - ०५:२१ मि. तक उपरांत शिव।
पंचक - नहीं है।
भद्रा - नहीं है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - नहीं है।
चंद्र राशि - वृष रात्रि - ०६:४९ मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि - तुला।
सूर्य नक्षत्र - स्वाती।
दिशाशूल - उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय - ०६:३२ मि.।
सूर्यास्त - ०५:३७ मि.।
व्रत - करक चतुर्थी (करवा चौथ)।
पर्व - करक चतुर्थी (करवा चौथ)।

*आज विशेष -* *संकष्टी श्रीगणेश करक चतुर्थी (करवा चौथ) व्रत,चन्द्रोदय रात्रि - ०८:४ मि. पर,चन्द्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य,ललिता चतुर्थी व्रत,दशरथ पूजा,सर्वार्थ सिद्धियोग समस्त (पूरे दिन रात)।*

*कल विशेष -* *गुरु पूर्णा सिद्धयोग रात्रि - ११:३२ मि. तक।*

मेष राशि - आज समय का सदुपयोग करें अन्यथा पछतावा होगा।विशेष कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।यात्रा से कार्य सिद्धि एवं लाभ हो सकता है।व्यवसायिक समस्याओं से सामना होगा।मित्रों से विवाद न करें।

वृष राशि - आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें।कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा।आशाएं बलवती होंगी।

मिथुन राश‍ि - आज वाद विवाद में मत पड़ेंगे तथा समय का सदुपयोग करें।विशेष लोगों से मुलाकात होगी।मनचाहा कार्य पूर्ण होगा।झूठ बोलने से बचें अन्यथा फंस सकते हैं।

कर्क राश‍ि - आज अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।आश्वासन प्राप्त होंगे।कारोबार में सफलता मिलेगी।सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंह राशि - आज दिन के प्रारंभ में व्यस्तता रहेगी।देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।कारोबार में सफलता मिलेगी।भाग्य में प्रबलता रहेगी।दूर स्थान से अच्छा संदेश प्राप्त होगा।

कन्या राशि - आज शुभ एवं आध्यात्मिक कार्य में बढ़त होगी।धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।परिजनों का सहयोग मिलेगा,निजी संबंधों का लाभ मिलेगा।न्याय पक्ष उत्तम है।

तुला राशि - आज दिन अच्छा है,कारोबार के विस्तार का योग बन रहा है।नई योजना का लाभ मिलेगा।परिजनों का व्यवहार दुखी करेगा।दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि - आज कार्य की अधिकता से मन बेचैन रहेगा अत: अच्छी कार्यनीति तयकर कार्य करें।धैर्य से अपनों के प्रति समर्पित रहें।मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा।कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु राशि - आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अनुकूल समय का सदुपयोग करें।महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।संगति बदलें अन्यथा हानि संभव है।बड़ों का आदर करें।संतान सुख सम्भव है।वाहन खरीदने का मन होगा।

मकर राशि - आज शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होगा।लंबित कार्यों से मन खिन्न रहेगा।सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।यात्रा सफल रहेगी।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुंभ राशि - आज दिन ठीक है,साझेदारी में किये गए कार्यों में तरक्की होगी।धन लाभ होता रहेगा।नया मकान,दुकान खरीदने के योग हैं।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।शुभ समाचार प्राप्त होगा।यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि - आज समय अनुकूल नहीं है अतः सावधान रहें।धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें।रुके कार्यों की पूर्ति होगी।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु टालने का प्रयास करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

170
13466 views
1 shares

Comment