logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Kichha: विधायक बेहड़ के कार्यालय में मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में मनाई गयी। इस मौके पर विधायक बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया।

विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। इंदिरा गांधी के बाद से अब तक देश को कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं मिली। इंदिरा नारी शक्ति का बेमिसाल प्रतीक हैं। बतौर प्रधानमंत्री उनके दमदार फैसलों ने पूरे देश में क्रांति ला दी थी। देश के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

बेहड़ ने कहा कि देश के प्रति सरदार बल्ब्भ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जब भारत छोटी छोटी रियासतों में बटा हुआ था, पकिस्तान भारत से अलग हो चूका था तब देश को खंडित होने से बचाने के लिए और अखंड भारत बनाने में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने अहम् भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया व उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके पद्द चिन्हों पर चलने का प्रण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश दुआ, मोहम्मद आरिफ, त्रिपत पाल गंभीर, गुलशन सिन्धी, नवी अहमद मंसूरी, अक्षय बावा, धर्मेन्द्र सिन्धी, त्रिलोक खुराना, जितेन्द्र संधू, राजेन्द्र दास, मनेन्द्र सिंह,मोहम्मद ताहिर, एनयू खान, हरभजन सिंह, सुनीता कश्यप, मीना शर्मा, प्रेमा भट्ट, बंटी पपनेजा, अशोक मित्रा, दुर्गेश गुप्ता, जीवन जोशी, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, दलजीत कक्कड़, डिम्पल सिंह, नितिन शर्मा, राजकुमार कश्यप, मन्नू बावा आदि लोग उपस्थित रहे।

143
12590 views

Comment