logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान श्रीराम को राजतिलक के साथ नवीन कला मंदिर का दशहरा संपन्न

भगवान श्रीराम को राजतिलक के साथ नवीन कला मंदिर का दशहरा संपन्न ( मोगा )नवीन कला मंदिर की और से अगवाड हाकम का स्टेडियम मे मनाए गए दशहरा पर्व समागम उपरांत भगवान श्रीराम को राततिलक करने के लिए विशेष समागम आयोजित किया गया। इस समागम मे विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने भगवान श्रीराम को राज तिलक करने की रस्म अदा की। भजन गायको द्वारा गाओ रे मंगल गाओ रे अवध मे राम आए हैं भजनों का गुणगान किया गया।वही राधा कृष्ण स्वरूप में सजे कलाकारों द्वारा मनमोहक झाकिया भी प्रस्तुत की गई। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा की बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हमे अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने का संदेश देता है। नवीन कला मंदिर के चेयरमैन रमन माकड़ अध्यक्ष अमीश भंडारी ने कहा कि यह दशहरा पर्व संस्था के प्रेरणास्त्रोत रमेश कुकु की याद को समर्पित था। गत वर्ष दशहरा पर्व के एक दिन बाद हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया था। स्व. रमेश कुकु द्वारा प्रतेयक वर्ष दशहरा पर्व मनाने की प्रथा को संस्था के सदस्यों द्वारा आगे भी जारी रखा जाएगा। राजतिलक समागम मे भगवान श्रीराम के दरबार में आरती करने की रस्म पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू, पार्षद मतवाल सिंह ने अदा की। संस्था की और से विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।समागम दौरान सभी के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर हरीश जिंदल, विशाल सिंगला, हरीश धीर, रमीकांत जैन, शरद सूद, बिट्टू गांधी, सुरेंद्र धमीजा, राजकुमार गोयल, विजय शर्मा, जतिंदर शर्मा, कृष्ण गांधी, दीपक शर्मा, रमन कौशल, दीपक बांसल, प्रियांशु गुप्ता, नीतीश गर्ग, एडवोकेट ऋषभ गर्ग, नानक चौपड़ा, ऋषि गर्ग, सुमित पूजाना जोगिंदर पाल पांडे, कृष्णा जैन उपस्थित थे।

126
3968 views

Comment