logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न भाजपा ने प्रभारी को सौंपा अमृत कलश

घाघरा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज मेरी माटी मेरा देश के निमित्त शहिद देवनारायण भगत के स्मारक स्थल पर भाजपा नेता अशोक उरांव की अध्यक्षता में पूरे घाघरा प्रखंड से मिट्टी संग्रह कर अमृत कलश को अमृत वाटिका दिल्ली भेजने के लिए जिला से प्रभारी नियुक्त राम अवतार भगत को कलश सोपा गया
अशोक उरांव ने कहा की अमृत कलश में एकत्रित शहीद स्थल व पूरे प्रखंड की मिट्टी को 28 तारीख को घाघरा से दिल्ली को भेजा जाएगा व उससे अमृत वाटिका का निर्माण कराया जायेगा ! वहीं रामवतार भगत ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाया जा रहा अभियान मेरा माटी मेरा देश चलाया जा रहा है ये काफी सराहनीय है शहीदों को सम्मान सिर्फ भाजपा दे सकती है! मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष डॉ श्याम किशोर पाठक भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी,अरुंजय सिंह अमित ठाकुर, सुशित गोस्वामी, शोला सिंह अमहिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, अलका देवी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

144
7327 views

Comment