logo

नवरात्रि में कन्या के जन्म पर अड़हुल का पौधरोपण


नव दिन नवरात्रि का विशेष महत्व होता है पूरी नव दिन माता रानी का अलग अलग रूप में पूजा किया जाता है।अगर हमारे आंगन में नव दिन के अंदर किसी बिटिया का जन्म हो जाए तो यह सबसे बड़ा सौभाग्य होता है।वही जग्गा पट्टी गांव के समाजसेवी प्रीतेश त्रिपाठी को नव रात्रि के प्रथम दिन पुत्री की प्राप्ति हुई थी।आज उनके घर पहुंचकर पर्यावरण प्रेमी मनीष तिवारी नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने उन्हें उपहार स्वरूप पौध देते हुए पौध रोपण किया।वही उपस्थित ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने बच्ची को दीर्घायु के आशिर्वाद के साथ साथ मंगल कामना का आशिर्वाद दिया।वहा पर बृजेश पटेल,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,खुशी त्रिपाठी,कल्याणी,कुमुद पाठक,श्रेया उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल रहे।

3
3520 views
  
1 shares