अष्टमी दुर्गा पूजन पर कन्या पूजन
अष्टमी दुर्गा पूजा पर कन्या पूजन
बेटी बचाओ बेटी बचाओ मिशन पर दे ध्यान: फाउंडर डॉ गौतम तंवर
नवरात्रि के आठवें दिन का अष्टम स्वरूप मां की पूजा अर्चना की जाती है इस तिथि को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है दुर्गा अष्टमी के दिन का विशेष महत्व होता है इस पावन दिन कन्या पूजन की विधि होती है।दुर्गा पूजन पर बुजुर्ग सेवा फाउंडेशन बोहड़ा कलां के अध्यक्ष डॉ गौतम तंवर ने दुर्गा पूजन पर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि व दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां कि इस विशेष पावन दिन पर हमें कन्याओं को पूजन के लिए ढूंढना पड़ता है। हमे लड़की पैदा होने पर इतनी खुशी नहीं होती जितनी लड़का होने पर होती है।
लड़कियों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता पर जब लड़के की शादी व कन्या पूजन का वक्त आता है तो लड़की याद आती है। जो की जल्दी से नही मिलती हमे बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर जोर देना चाहिए। लड़कियां हर प्रकार से लड़कों से आगे हैं