logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवरिया हत्याकांड पर ब्राह्मण समाज ओबरा ने जताया आक्रोश

ओबरा/सोनभद्र।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के ब्रह्मण समाज नें देवरिया के रुद्रपुर में ब्राह्मण परिवार का सामूहिक नरसंहार होने पर आक्रोश जताया।साथ ही हत्यारोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मृतक सत्यप्रकाश के लड़कों की सुरक्षा की मांग किया।इस दौरान ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि देवरिया में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम तरीके से हत्या आताताइयों की ओर से कर दी गयी।यह घटना घोर निंदनीय है ब्राह्मण समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है। ब्राह्मण समाज लगातार हो रही हत्याओं से आहत है।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।अन्यथा आगामी लोकसभा,विधानसभा के चुनाव का वहिष्कार करेंगे।वही सचिव देवानंद मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज सड़क से लेकर सदन तक न्याय कि लड़ाई लड़ेगा।पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि इस कृत्यों से ब्राह्मण समाज अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो,उन्हे सजा मिलें।अंत में सभी नें मौन रहकर मृतकजनो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।संचालन प्रभात पाण्डेय ने किया।इस दौरान डॉ जीएन पाठक,भोला दूबे,कृष्ण मोहन तिवारी,पुनीत पाण्डेय,संतोष शुक्ला,एसएन पाण्डेय,संजय पाण्डेय,मनोज मिश्रा,राजीव दूबे,अगस्त शुक्ला, नरेन्द्र नाथ तिवारी,गोपाल धर दूबे,
विनीत पाण्डेय,विकास चंद्र पाण्डेय,डॉ एके पाण्डेय,सुनील कुमार त्रिपाठी,महेश पाण्डेय सहित तमाम ब्रह्मण बंधु उपस्थित रहे।

16
7066 views

Comment