
हर मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए :गजेन्द्र अरोड़ा
पाली @ घेवरचन्द आर्य
आर्य समाज हाउसिंग बोर्ड के प्रधान गजेन्द्र
हर मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए :गजेन्द्र अरोड़ा
पाली @ घेवरचन्द आर्य
आर्य समाज हाउसिंग बोर्ड के प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा ने कहां कि परमात्मा की इस प्रकृति में प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है । मनुष्य के शरीर में भी प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है। जब तक शरीर में यज्ञाग्नि प्रज्वलित है, तभी तक इसका महत्व है। अतः परमात्मा पुत्र सभी मनुष्यों को यज्ञ अवश्य करना चाहिए।
वेद में यज्ञाग्नि को ही धर्म का मुख कहां गया है। यह यज्ञाग्नि ही देवो तक आहुतियां पहुंचाती है। इसलिए यज्ञाग्नि को पुरोहित कहां गया है। "अग्नि मिले पुरोहित" वे हाउसिंग बोर्ड में अमावस्या यज्ञ के अवसर पर यज्ञ के महत्व पर सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व विजयराज आर्य के ब्रह्मात्व में सभी ने यज्ञोपवीत धारण कर ईश्वर स्तुति स्वस्तिवाचन मंत्रों का गान कर विधिवत देवयज्ञ किया जिसमें यजमान स्थानीय निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र मांगीलाल मुंदड़ा बने।
इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड आर्य समाज प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा, मंत्री घेवरचन्द आर्य कोषाध्यक्ष हनुमान आर्य, पुरोहित विजयराज आर्य, नरेंद्र अरोड़ा, सचिन मुन्दडा, गीतादेवी मौजूद रहे।