logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अतरौलिया में वार्ड नंबर 5 को किया गया कन्टेन्टमेंट से मुक्त, 14 दिनों तक कोई सक्रिय मामला नहीं

अतरौलिया (आजमगढ़)। वर्तमान समय में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुए कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिह्नित न होने पर आज उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त कर दिया गया।

 इसी क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिह्नित होने के कारण बिन्ना सेठ वाली गली वार्ड नं.5, सदर बाजार, नगर पंचायत अतरौलिया,ए हाटस्पाट को बंद करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। अधिशासी अधिकारी अंजली वर्मा ने बताया कि, ‘वार्ड नंबर 5 को पूरी तरह से ब्लीचिंग व सैनिटाइज कराने के बाद कंटेंन्मेंट मेंट जोन खोल दिया गया ।इस वार्ड में अब कोई एक्टिव केस नहीं है।’

270
15037 views

Comment