logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता हाॅस्पिटल में एडमिट, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को तबियत खराब होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि, ‘संक्रमण की शिकायत पर उन्हें गुरुवार रात अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।’
डॉ. कपूर का कहना है कि, ‘डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। पेट दर्द कम हुआ है और हालत स्थिर है।’ उन्होंने कहा कि, ‘सभी रिपोर्टों के मूल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मालूम हो कि मुलायम सिंह एक माह पूर्व भी मेदांता में एडमिट हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में प्राॅब्लम थी। यद्यपि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। गुरुवार शाम जब उन्हें हाॅस्पिटल लाया गया तो सबसे पहले कोविड 19 की जांच के लिए सैंपल लिया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 

मुलायम सिंह को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। दरअसल, उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती रहती हैं। इस कारण डॉ. कपूर का कहना है कि, ‘उनके कई और टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर उनका विश्लेषण किया जाएगा।’

 स्वास्थ्य कारणों से मुलायम राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। अब वह यदा-कदा ही सार्वजनिक समारोहों में दिखते हैं। उनकी पहचान एक जमीनी नेता के तौर पर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके बेहद करीबी मित्र अमर सिंह का निधन हुआ। इस पर मुलायम ने एक बयान जारी कर शोक प्रकट किया। वह मीडिया के सामने नहीं आए। 

वह लखनऊ में रहते हैं और उनके घर पर हर रोज उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। उनके हाॅस्पिटल में एडमिट होने पर बड़ी संख्या में समर्थक उनका हालचाल लेने के लिए आते हैं।

271
23414 views

Comment