logo

"शहीद जवान अमर रहें... भारत माता कि जय" कारगिल विजय दिवस... हमारी भारतीय सेना इतनी मजबूत है की कभी हिम्मत नही हारी ना ह

"शहीद जवान अमर रहें... भारत माता कि जय"
कारगिल विजय दिवस... हमारी भारतीय सेना इतनी मजबूत है की कभी हिम्मत नही हारी ना ही कभी जंग हारी। हमारे कुछ सैनिकों ने अकेले ही कई बार कई दुश्मन फ़ौजों को धूल चटाई है... हमेशा तिरंगा लहराया है।

आज उसी के उत्सव और शोक दोनो का दिन है, उत्सव इस बात का कि हमारे कुछ सैनिकों ने भगवान शंकर का रौद्र रूप धारण कर हजारों गुना मजबूत हो चुके दुश्मनों को रौंद दिया था! शोक इस लिए की हमारे कई जवान शहीद हुए थे।

हमारे रीवा विंध्य और देश की आन बान शान हमारे भारतीय सेना के जवान हैं.. उनमें से ही हमारे आइकॉन शहीद मेजर आशीष दुबे जी की प्रतिमा के समक्ष अपना माथा टेक्कर उनको नमन किया।।

ये वो प्रतिभा थे जो रीवा सैनिक स्कूल की बड़ी उपलब्धियों में से एक हैं, ये इतने प्रतिभावान थे की सदैव आगे बढ़ते गए। कारगिल युद्ध में हिस्सा लेकर झंडा फहराया वहां... उसके बाद देश सेवा में बढ़ते हुए , आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई कइयों को निपटाया हमारे मेजर साहब ने उसके बाद आतंकवादियों की दूसरी टुकड़ी घाट लगाकर बैठी थी.. जिनमे कइयों को मौत के घाट उतरते हुए खुद भारत माता को गोद में समा गए।

हम सबको अपना ऋणी बना गए, आपको जीवन हमारे लिए समर्पित हुआ, आपकी ही प्रेरणा से हम सभी को देश और समाज के प्रति अच्छे कार्य करने को सदैव प्रेरणा मिलेगी।

#कारगिल #kargil #vijay
प्रकाश तिवारी तिवनी
जय हिंद जय भारत
शहीद मेजर आशीष दुबे अमर रहें

10
5165 views