logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने वाले कार सेवकों का चाचौड़ा संघ के स्वयंसेवक और नागरिकों ने किया स्वागत सम्मान एवं दी बधाइयां

गुना। अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में चाचौड़ा चंपावती नगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नागरिकों ने विवादित ढांचे को गिराने वाले कार सेवकों का सम्मान किया एवं उन्हें बधाई दी।

आज से 28 वर्ष पहले 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद जैसे विवादित ढांचेे को गिराने में अयोध्या पहुंचकर अपनी भूूमिका निभाने वाल कार सेवकों का चाचौड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और चाचौड़ा चंपावती के नागरिकों ने घर-घर पहुंच कर स्वागत सम्मान किया एवं उन्हें 
 बधाई दी। 

बीती 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने में अपना योगदान वाले सत्यनारायण नामदेव और राजेंद्र अवस्थी नेेे बताया कि, ‘आज का दिन हमारे लिए बहुत ही खुशी का दिन है, क्योंकि बाबरी मस्जिद जैसे विवादित ढांचे को गिराने में हमनेे अपनी जान की बाज़ी तक लगा दी थी। आज जब हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से श्री राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन हुआ। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्यशाली है।’

263
14927 views

Comment