logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाईपास में आउटलेट्स से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल सोलन(मोहन ठाकुर) 03 जून:

नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाईपास में आउटलेट्स से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल

सोलन(मोहन ठाकुर)
03 जून: शुक्रवार को शहर के बाईपास में एनएच किनारे बने आउटलेटस से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चिकन को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 3 रॉ मटेरियल के सैंपल भरे है,नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अतुल केस्था ने बताया कि विभाग लगातार समय-समय पर सोलन शहर से स्ट्रीट फूड और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भर रहा है इसी कड़ी में आज उनके द्वारा शहर के बाईपास पर हाईवे किनारे बने बड़े आउटलेट से चिकन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रॉ मटेरियल के सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि कंज्यूमर की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

152
13724 views
1 shares

Comment