logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले की जांच को मुंबई गये पटना के SP को किया गया QUARNTINE, बिहार के DGP खफा

पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंंह के आत्महत्या मामले में उसके पिता द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में तेजी लाने के लिए मुंबई गये पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी ने 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया है।  सुशांत के प्रशंसकों ने इसे मुंबई प्रशासन की ज्यादती करार देते हुए कहा है कि, ‘उनके इस कृत्य पर जनता का गुस्सा वाजिब है। मुंबई प्रशासन तथा पुलिस जानबूझकर इस केस की पर्तें नहीं खुलने देन चाहता है, क्योंकि इससे कई प्रमुख हस्तियों के कारनामें उजागर होंगे।’ 

सुशांत  के प्रशंसकों ने मुंबई प्रशासन तथा पुलिस पर सुशांत केस की जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि,, ‘अपने कृत्यों से मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में उलझकर रह गयी है।’ बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने भी पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

गौरतलब है कि पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को क्वारंटाइन किये जाने की जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार की देर रात ट्विटर पर दी थी।  उन्होंने ट्विट किया कि, 'आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी  बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर आज पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया था। इसके बाद वह गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।'
उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच को मुंबई गयी बिहार पुलिस की टीम को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को सहयोग नहीं दे रही है। यही वजह है कि पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को भी मुंबई भेजा गया है।
 

320
24860 views

Comment