logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार दौरे को लेकर पटना है तैयार, नड्डा के स्वागत में की जा रही विशेष तैयारी‍‍‍

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्षजेपी नड्डा 22 फरवरी को बिहार के दौरे पर जाने वाले हैं। भाजपा अध्यक्ष बनने के बादजेपी नड्डा का यह बिहार का पहला दौरा होगा। पटना में उनके स्वागत करने के लिए भव्यतैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेश दफ्तर से लेकर पटनाके हर सड़क पर जेपी नड्डा की बड़ी-बड़ी तस्वीर और होर्डिग लगाई गई है । इस दौरे केबहाने बिहार भाजपा ने प्रदेश में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश मेंबैठकों का कई दौर हुआ। नड्डा अपने दौरे के दौरान प्रदेश में चुनावी तैयारियों का जायजालेंगे और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभाचुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथमुलाकात हो चुकी है। दोनों नेता एक साथ रैलियां भी कर चुके हैं। प्रदेश भाजपा के बड़ेनेता ने आईएनएस को फोन पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत होगी, लिहाजाइस बातचीत में सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत होने की संभावना नहीं है।

इस संदर्भ में जब भी बातहोगी तो प्रदेश नेतृत्व बातचीत कर केंद्रीय हाईकमान को अवगत कराएगा। अपने दौरे के दौरानभाजपा अध्य्क्ष पटना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन को परखेंगे।जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष का बिहार में 11 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयका उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।

भाजपा के सारे मोर्चा औरप्रकोष्ठ की ओर से 22 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना आगमनपर भव्य स्वागत किया जाएगा। नड्डा 22 फरवरी को 11 जिलों के नव-निर्मित कार्यालय काउद्घाटन प्रदेश मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इसके बाद वेप्रदेश कोर कमेटी के साथ राजकीय अतिथिशाला में बैठक करेंगे।

बता दें कि बिहार भाजपा सभीजिलों में जिला कार्यालय का भवन बनवा रही है। 11 जिलों में पार्टी का भवन बन कर करीब-करीबतैयार है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार से गहरा रिश्ता रहा है।पटना उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी रही है। उनकी सियासी यात्रा की शुरुआत पटना से हीहुई। 1980 के दशक में पटना कॉलेज में पढ़ाई करते हुए नड्डा पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद की ओर आकर्षित हुए थे।


224
14830 views

Comment