logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डोनाल्ड ट्रम्प के दौरे से पूर्व कोरोना वायरस से भारत है पूरी तरह मुक्त

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले भारत फिलहाल कोरोनावायरस के संक्रमण से पूरी तरह मुक्तहै। देश के अंदर मौजूद भारतीय नागरिकों में कोरोनावायरस का संक्रमण केरल के 3 छात्रोंमें पाया गया था, लेकिन अब ये तीनों ही छात्र पूरी तरह स्वस्थ है।

इन तीनों को अस्पताल से छुट्टीभी दी जा चुकी है। भारत में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस की पहचान के लिए स्क्रीनिंगचल रही है, पर फिलहाल कोरोनावायरस की स्क्रीनिंग में कोई अन्य व्यक्ति इस रोग से ग्रसितनहीं पाया गया है। गौरतलब है कि चीन में कोरोनावायरस के कारण दो हजार से अधिक लोगोंकी मृत्यु हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयका कहना है कि लाखों व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग के उपरांत संदेह के आधार पर कुल2654 लोगों के सैंपल आगे की जांच के लिए गए। इन 2654 लोगों में से केवल केरल के हीतीन व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए थे जो कि अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। शेष2651 लोगो की जांच में उन्हें कोरोनावायरस से पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है। यह जांचउच्च दक्षता वाली पुणे बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली व मुंबई स्थित लेबोरेट्री में करवाईगई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीडॉ. हर्षवर्धन ने कहा, भारत ने समय रहते कोरोनावायरस से बचाव के लिए अपनी तैयारियांशुरू कर दी थीं। 2,296 विमानों के 3 लाख 21 हजार 375 यात्रियों की जांच की जा चुकीहै। इसके साथ ही 125 जहाजों के 6,387 यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की गई है। इनमें सेकोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं है।

कोरोना वायरस के संदेह मेंआइटीबीपी के दिल्ली स्थित और भारतीय सेना के मानेसर कैंप में रखे गए सभी 647 भारतीयनागरिकों को भी घर भेजा जा चुका है। इन सभी भारतीय को चीन के वुहान शहर से भारत लायागया। गौरतलब है कि वुहान ही चीन का वह शहर है जहां कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे अधिकफैल चुका है।

चीन का वुहान शहर करीब 1महीने से पूरी तरह बंद पड़ा है। हालांकि आइटीबीपी के कैंप में ठहराए गए इन सभी भारतीयोंमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त नहीं पाया गया है।

बाहरी दिल्ली स्थित आइटीबीपीके छावला कैंप में ये सभी 647 संदिग्ध 2 सप्ताह से अधिक का समय बिता चुके हैं। कैंपमें रह रहे सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र जारीकिया है। इन कैंपों में चीन से आए इन सभी भारतीयों की नियमित जांच की गई। केंद्रीयस्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “जांच में पता चला है कि इनमें से कोई भी भारतीयकोरोना वायरस से ग्रसित नहीं है।


236
14866 views

Comment