logo

शहर अमेठी एक- एक, बूंद -बूंद पानी को कई वर्षो से तरसी *बकाया वसूली के लिए टेक्स कलेक्टर परेशान *वाटर कूलर,हैण्ड

शहर अमेठी एक- एक, बूंद -बूंद पानी को कई वर्षो से तरसी

*बकाया वसूली के लिए टेक्स कलेक्टर परेशान

*वाटर कूलर,हैण्डपम्प लगाने मे झोल

अमेठी। जून का कुजून,कुजून का घडा की कहावत चरितार्थ हो रही। नगर पंचायत अमेठी मे कई वर्षो से उत्तर प्रदेश जल निगम इकाई अमेठी-सुल्तानपुर की अस्सी के दशक मे बिछी पाईप लाइन ध्वस्त हो चली है। बिगत वर्षो से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने मे आदर्श नगर पंचायत अमेठी असहाय साबित हुई। लेकिन उत्तर प्रदेश जल निगम इकाई ने एक-एक करके तीन विशालकाय पानी की टंकियो का बजट खारिज कर कर दिए। उसके बाद नगर पंचायत और उत्तर प्रदेश जल निगम ने जर्जर पाईप लाइन के लिए प्रयास किए। नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर पानी का बकाया भुगतान के लिए नोटिस दिए है। सवाल उठता है कि अमीर लोग तो पानीदार है। अब पानी पटटू अग्रवाल और फौजी से पानी खरीद कर शहरबासी पी रहे है। नगर पंचायत मे फूल चन्द्र कसौधन ने चालीस इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प लगवाने की खबर है। लेकिन कहां लगा यह अबूझ पहेली है। निवर्तमान सभासद अरुण कुमार अग्रहरि बताते है कि इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प सरवनपुर मे लगने की खबर है। लेकिन कहा लगा। समझ मे नही आता है। मामला गोलमाल है। शहर के कटरा राजा हिम्मत सिंह,पुराने रायपुर फुलवारी,रायपुर फुलवारी,तोपखाना मोहल्ला,गंगागंज मोहल्ला,समादिया मोहल्ला,सरवनपुर मोहल्ला,गायत्री नगर मे पानी सप्लाई फेल होने से लोग आजिज है। नि:शुल्क शीतल पानी के लिए नगर पंचायत अमेठी ने 21 वाटर कूलर के बजट खारिज किए है। लेकिन अब तक 07वाटर कूलर पानी के बूथ स्थापित किए गए। नगर पंचायत के ठेकेदार ने 14 वाटर कूलर बिना स्थापित किए ही बजट खारिज कर लिए जाने की खबर शहर मे चल रही है। नगर मे पानी सप्लाई का बकाया भुगतान की नोटिस शहर वासियो को मिली है लेकिन पानी सप्लाई कैसे टैक्स कलेक्टर के पास कोई जवाब नही है।
नगर पंचायत अमेठी मे पानी सप्लाई के लिए कई लाख रुपए हवा हवाई खर्च हुए। उत्तर प्रदेश जल निगम इकाई अमेठी मे अधीक्षण अभियन्ता नही बैठते है। नये जिले अमेठी के चलते अभी सुल्तानपुर से काम की निगरानी की जा रही है। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि रेलवे क्रासिंग और रेलवे लाईन की अलग पाईप लाईन बिछेगी। और शहर की अलग पेयजल की पाईप लाईन बिछाने की खबर है। पेयजल की पाईप लाईन कब से फेल है। कब तक चालू होगी। इस सवाल पर चुप्पी साध ली। अधिशाषी अधिकारी विनय अवस्थी का कहना है कि नगर पंचायत इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प के बजट खारिज किए है। और वाटर कूलर मे धनराशि खर्च हुई है। संख्या बता पाना मुश्किल है। नगर पंचायत की जल निगम की सप्लाई स्वच्छ पेयजल कई वर्षो से बाधित है। इसकी सही जानकारी जल निगम ही बेहतर बता पायेगा।

6
752 views