logo

आम आदमी पार्टी ने भरी अमेठी मे हुंकार भाजपा कांग्रेस मे छनी रार *अमेठी विधायक चेयरमैन के नामांकन से वाय वाय *

आम आदमी पार्टी ने भरी अमेठी मे हुंकार भाजपा कांग्रेस मे छनी रार


*अमेठी विधायक चेयरमैन के नामांकन से वाय वाय

*वोट पर झूठ पड रही भारी

* अमेठी की झिलमिल झील गुजरात माडल का दिवा सपना

अमेठी। आम आदमी पार्टी ने अमेठी की भरी हुंकार भरी है। भाजपा मे बागी के उतरने के बाद रार मची है। कांग्रेस के पुराने प्रत्याशी मो लाईक हावरी ने अपनी पत्नी जमीरूलनिशा को सपा से चेयरमैन के चुनाव मे उतारा है । सपा नेत्री सहरतुन्निशा पत्नी इमाम अली को कांग्रेस ने चेयरमैन के पद पर चुनाव मैदान मे उतार कर राजनीति की रार को मझधार मे ला दिए। विधायक महराजी प्रजापति ने नामांकन ना बुलाने की बात कही। तो मीडिया ने तूल दे दिए ।कांग्रेस मे चुनाव प्रचार को लेकर दो धडे मे मन मुटाव हुआ। कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह और कांग्रेस युवा विधान सभा उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल मे चुनाव प्रचार को लेकर तकरार हो गई। दोनो पक्ष थाने भी गये। चुनाव प्रचार प्रसार साम्रगी को लेकर लिखा पढी की। लेकिन रार नही मानेंगे और हार नही मानेंगे की कहावत कांग्रेस मे चल रही।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल ने कहा कि बहुत हो चुका। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार अमेठी मे नगर पालिका परिषद नही बना पायी। सपा और बसपा का यही हाल रहा। कानून व्यवस्था नाम की चीज नही रही। अमेठी मतदाताओ ने शिकायत की बक्शी से नगर पंचायत के ठेकेदार नही मिलने देते है। दोनो ठेकेदार चुनाव मैदान मे है। जनता फैसला अब करेगी। वार्ड नं नौ मे अरुण कुमार अग्रहरि उर्फ चुन्नू चुनाव मैदान मे दूसरी उतरे है। आम आदमी अब नगर पालिका बनाके दम लेगी। नगर की सफाई और मच्छर की सफाई करना लक्ष्य है।
भाजपा चेयरमैन पद की प्रत्याशी अंजू कसौधन पत्नी फूल चन्द्र कसौधन के जन सम्पर्क अभियान मे सब नये चेहर है। बुजुर्ग चेहर गायब है। निर्दल लक्ष्मी सोनी के साथ सब नये चेहरे है। बुजुर्ग की चेहरे नदारद रहे। आम आदमी पार्टी रीना जायसवाल समर्थक के साथ चुनाव मैदान मे डटी है। व्यापारी भी जिलाध्यक्ष के साथ चुनाव समर मे है। सपा प्रत्यासी जमीरूलनिशा महिलाओ के साथ मतदाताओ के घर घर डेरा डाल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस नेताओ के साथ घर घर चुनाव जन सम्पर्क मे डटी है। वार्ड नंबर इग्यारह मे राकेश कुमार तिवारी अभय प्रताप सिंह,गंगेश सिंह,राजेश तिवारी के साथ चुनाव पहरेदारी कर रहे है। मतदाताओ ने झिलमिल झील का सपना चन्द्रिमा देवी ने दिखाया था। चुनाव जीतने के बाद गुजरात गयी। और गुजरात माडल के सपने दिन मे नगर वालो को दिखाए। अब वोट झूठ पर भारी पर रहा है।

0
0 views