logo

अमेठी मे भाजपा के निशाने पर सपा- बसपा -कांग्रेस *जनता की उम्मीद अब नये दौर पर अमेठी। भाजपा के निशाने पर सपा-बसपा

अमेठी मे भाजपा के निशाने पर सपा- बसपा -कांग्रेस

*जनता की उम्मीद अब नये दौर पर

अमेठी। भाजपा के निशाने पर सपा-बसपा-कांग्रेस चल रही है। कई नेताओ पर डोरे डाले। और भाजपा ने दल बदलू को पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया। लेकिन मिशन मे भाजपा फ्लाप रही। अमेठी मे कांग्रेस के डा संजय सिंह को अमेठी मे विधान सभा प्रत्याशी बनाया। लेकिन चुनाव हार गये। बसपा के चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी को गौरीगंज भाजपा विधान सभा चुनाव लडे। लेकिन चुनाव हार गये। सपा,बसपा,कांग्रेस नेताओ ने भाजपा मे शामिल होने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन अमेठी और गौरीगंज से भाजपा के विधान सभा चुनाव पराजित होने के बाद लोग अब जनता की आवाज सुन रहे है। जनता अब नये दौर के तलाश मे दिख रही है।
गौरीगंज मे नगर पालिका परिषद मे रश्मि सिंह को टिकट भाजपा ने टिकट दिए। लेकिन पुराने नेताओ के साथ कई खाटी भाजपाई ट्यूटर ट्यूटर खेल रहे है। शीर्ष मे बेचैनी दिख रही। कई को खुश करने मे लोग लगे है। अमेठी नगर पंचायत चुनाव मे अंजू कसौधन को भाजपा ने टिकट दिए। तो लक्ष्मी सोनी चुनाव समर मे निर्दल कूद पडी। नगर निकाय चुनाव मे जनता अब नये दौर मे चल रही। मन की बात और दिल की बात से ऊब चुकी है। 28%जीएसटी,मंहगे घरेलू कुकिंग गैस ने उज्जवला गैस कनेक्शन की पोल खोल दी। अवारा पशुओ ने किसानो को भयभीत कर दिए। जायद की फसल उरद,मूग और मक्का फसल की बुवाई से किसान फिसल रहे है। अस्पताल मे 32निशुल्क जांच नही होती है। निजी पैथोलॉजी वाले लूट रहे है। कमीशन सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ले रहे है। प्रशिक्षण के नाम पर पंचायत लूट रही है। सफाई कर्मी झाडू नही उठा रहे है। लेखपाल खसरे की पड़ताल नही कर रहे है। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की क्षति पूर्ति यूनिवर्सल सेम्पो बीमा प्राईबेट लिमिटेड लखनऊ लूट रही है। अब जनता नये दौर के तलाश मे है। भाजपा मे लाईन की मिलन की परम्परा लोगो को रास नही आ रहा है। भीड बनना अमेठी के नेता पसंद नही कर रहे है।

11
2217 views