logo

फौव्वरे ने अमेठी के बिकास की सच्चाई खोली,सब सूना *आदर्श नगर पंचायत का आदर्श सरकार झेप रही अमेठी। सरकार की बोली भ

फौव्वरे ने अमेठी के बिकास की सच्चाई खोली,सब सूना

*आदर्श नगर पंचायत का आदर्श सरकार झेप रही

अमेठी। सरकार की बोली भ्रष्टाचार नही होगा। ऐसे नही चलेगा। लेकिन आदर्श नगर पंचायत अपने काम पर लगाम लगा दिया। शहर के महात्मा गाँधी चौक पर फौव्वरा लगा। शहर वाले सोचे। कि चौक पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समाने फौव्वरा लग जायेगा। भव्यता बढ जायेगी। लेकिन फौव्वरा मे "रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम "की धुन अब सुनाई दे रही है। क्योकि कार्यदायी संस्था का नाम वार्ड सं 09 के निवर्तमान सभासद अरुण कुमार अग्रहरि उर्फ चुन्नू को भी पता नही कि कितनी धनराशि खर्च हुई। एक अदद बोर्ड आदर्श नगर पंचायत ने अब तक नही लगवा सकी। जबकि कोई वाइस लाख रुपए खर्च की बात कह रहा है। तो बयालीस लाख रुपए खर्च की बात कह रहे है। लेकिन फौव्वरा बडी मशक्कत के बाद चला। लेकिन आदर्श नगर पंचायत अमेठी ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद महात्मा गाँधी की प्रतिमा को चौक से हटा दिए। अब महात्मा गाँधी की प्रतिमा नयी लगी है। लेकिन अनावरण नही हुआ। और कपडो के जंजाल मे लिपटी खडी है। सत्य,अहिंसा के खेल मे आदर्श नगर पंचायत उलझी पडी है। महात्मा गाँधी चौक पर फौव्वरा ना चलने पर लोगो ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राकेश कुमार आग्रवाल का कहना है कि फौव्वरा अभी नही चलेगा। ओम प्रकाश जायसवाल का कहना है कि फौव्वरा कैसे लगा। कितना बजट खर्च हुआ। कार्य दायी संस्था का भी आता पता नही है। ननकऊ कश्यप का कहना कि फौव्वरा लगा। तो लेकिन काम पारदर्शिता नही है। राजू का कहना है कि फौव्वरा घोटाले की जांच हो। दोषी के खिलाफ कार्यवाही प्रशासन करे।
मोहम्मद आसिफ का कहना है। बहुत गडबडी हुई। गाँधी जी की सत्य,अहिंसा को जिम्मेदार नही छोडे। कब गाँधी जी को मुक्ति नगर पंचायत देगी।
अधिशासी अधिकारी विनय अवस्थी का कहना है कि नगर पंचायत मामले की जांच करेगी। जांच पड़ताल के बाद कुछ कह पायेंगे। शहर वासियो के आरोप को नगर पंचायत सिरे खारिज कर दिया।

11
1048 views